गया जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्यों का मिला मनोनयन पत्र, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Aug 9, 2021 - 06:03
गया जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्यों का मिला मनोनयन पत्र, कार्यकर्ताओं में हर्ष

गया से अमरेन्द्र कुमार का रिपोर्ट
गया । गया जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा द्वारा जिला उपाध्यक्ष पद पर विमल रंजन एवं राज नंदन कुमार उर्फ लड्डू को मनोनीत होने पर मनोनयन पत्र दिया गया तथा जिला महासचिव पद पर पंकज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार अट धरा एवं रामजी केशरी को मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया गया। जिला सचिव पद पर पंकज कुमार सिन्हा एवं विवेक कुमार पांडे को मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता साहू एवं प्रदेश महासचिव व्यवसायिक प्रकोष्ठ संजीत कुमार उर्फ बबलू के द्वारा अंग वस्त्र के साथ मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया। नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष, जिला एवं जिला सचिव पद पर नव मनोनीत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आभार जताया और कहा कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जदयू अध्यक्ष लल्लन सिंह, केंद्रीय मंत्री इस्पात रामचंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद जदयू प्रदेश कोषाध्यक्ष लल्लन सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा तथा मगध प्रमंडल के प्रभारी राजेश प्रसाद का आभार प्रकट किया और नव मनोनीत सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि हमलोगों पर भरोसा कर महासचिव पद पर मनोनीत किया इसके लिए साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है। संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगें एवं वैश्य समाज के संगठन को मजबूती धार दार बनाने में सहयोग करूंगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिग्विजय कुमार, मनोज कुमार कुटियार, मुन्ना गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, अजीत कुमार, शेखर सुमन, इत्यादि ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0