गायत्री शक्तिपीठ टीम को रांची महालेखाकार कार्यालय द्वारा गरीबों को राहत सामग्री दी गई

अलकापुरी शक्तिपीठ

May 19, 2020 - 10:13
गायत्री शक्तिपीठ टीम को रांची महालेखाकार कार्यालय द्वारा गरीबों को राहत सामग्री दी गई

रांची-गायत्री परिवार टीम को रांची महालेखाकार कार्यालय अधिकारियों ने गायत्री परिवार संस्थान के परिव्राजक एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की और अपने कार्यालय कर्मचारियों समूह से
लाकडाउन में गरीबों असहायों एवं जरूरत मंदो की मदद के लिए खाद्यान्न दिया।
अलकापुरी गायत्री शक्तिपीठ द्वारा प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण किया जा रहा है।
गायत्री परिवार रांची के वरीय एवं सक्रिय सदस्य दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि
गायत्री परिवार के इस तरह के कार्यों का महालेखाकार परिवार से चर्चा की , तो उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ अलकापुरी रातू रोड को लगभग 12000 रुपए का अनाज निशुल्क प्रदान किया। जिसे वहां के परिव्राजक विभाष कुमार व उनके कार्यकर्ता टीम ने प्राप्त किया।
विभाष कुमार द्वारा प्रमुख महालेखाकार को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए धन्यवाद दिया।
महालेखाकार परिवार के सभी कर्मचारियों व सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र सहित विशिष्ट वैदिक मंत्रों की आहुति से यज्ञ भगवान से वंदना प्रार्थना करेंगे।
दीपक दयाल ने शक्तिपीठ प्रभारी विभाष कुमार को भोजन सामग्री वस्तु सहित सूची भेंट किया। यह जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0