गोवर्धन पूजा पर गायों की हुई विशेष पूजा,अन्नकूट पर लगा 56 भोग

Nov 6, 2021 - 10:16
गोवर्धन पूजा पर गायों की हुई विशेष पूजा,अन्नकूट पर लगा 56 भोग

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा तिथि को जिले में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गौशाला में गोपालको ने गायों को स्नान कराकर साज सज्जा कर विधान से पूजा किया। शहर के जी बी रोड स्थित गोडिया मठ में गोवर्धन पूजा पर गाय की आरती उतारी गई। मठ के पुजारी उत्तम श्लोक लोक दास जी ने अन्नकूट के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मिष्ठान, लड्डू,सूखे मेवे, फल, खीर सहित 56 प्रकार का व्यंजन अर्पित किया। इसके पूर्व मंदिर में राधा कृष्ण को फूलों एवं आकर्षक वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि के साथ मंगल आरती की गई। इसके बाद भक्तों के बीच भोग का प्रसाद वितरण किया गया। मठ के पुजारी ने बताया कि भारतीय लोक जीवन में गोवर्धन पूजा का काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध दिखाई देता है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा नदी होती है। इधर विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर लड्डूओ का पहाड़ बनाकर 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0