जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन,रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था इलाज

जामताड़ा विधानसभा से दो बार विधायक रहे बिष्णु प्रसाद भैया का निधन रांची के मेडिका अस्पताल में ली आखरी सांस वे पिछले कुछ महीनों से किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित थे।

Apr 4, 2021 - 04:11
जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन,रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था इलाज

रांची :- जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का शनिवार की रात यहां मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। वे लंस तथा किडनी की बीमारी से पीडि़त थे। इस आशय की जानकारी विष्णु भैया के दामाद हरिओमजी ने शनिवार की देर रात दी। हरिओमजी रांची के हरमू में रह रहे हैैं। विष्णु भैया की पत्नी तथा परिवार के कई सदस्य भी हरमू में ही रह रहे हैैं। विष्णु भैया का इलाज पहले रिम्स में चल रहा था। वे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। उनके फेफड़े में पानी भर गया था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

उनसे मिलने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे थे। उन्होंने रिम्स प्रबंधन और राज्य सरकार से विष्णु भैया के बेहतर इलाज का प्रबंध करने का आग्रह किया था। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी उनसे मिलने 17 मार्च को रिम्स पहुंचे थे। उनकी सेहत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उन्होंने मेडिका आइसीयू में अंतिम सांस लीं।

झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने जामताड़ा के पूर्व विधायक श्री विष्णु भैया के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री बादल ने कहा कि विष्णु भैया एक लोकप्रिय नेता थे जो आम जनता के लिए काफी सहज रुप से हमेशा उपस्थित रहते थे , हमारे बड़े भाई के समान थे उनका यूं चले जाना हम सभी के लिए और झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर से कामना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0