जेसीआई रांची उड़ान महिला विंग ने तीन दिवसीय आॅनलाइन सावन सिंधारा का किया आयोजन

निधि बियानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का मिला पुरस्कार

Jul 26, 2020 - 07:41
जेसीआई रांची उड़ान महिला विंग ने तीन दिवसीय आॅनलाइन सावन सिंधारा का किया आयोजन

  • रांची। जेसीआई रांची उड़ान, महिला विंग ने तीन दिवसीय आॅनलाइन सावन सिंधारा का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जेसीआई, रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में महिलायें इस महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। हमारे देश में सिंधारा महिलाओं का पसंदीदा त्यौहार है। यह त्यौहार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
    महिलायें घर बैठे ही इसका लुफ्त उठा सकती हैं।
    इसे ध्यान में रखकर तीन दिनों का कार्यक्रम रखा गया। मौके पर जेसीआई रांची उड़ान की सचिव विनीता जैन ने कहा कि कार्यक्रम में 50 से भी अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें रंगीन चूड़ी प्रतियोगिता में विनर सोनिया अग्रवाल और रनर अप सुमिता अग्रवाल ,बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार की तरह अभिनय में निधि बियानी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशबू मोदी एवं अर्चना मुरारका ने पुरस्कार जीता।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0