झारखंड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाई जयपाल सिंह मुंडा की 52वीं पुण्यतिथि

आंदोलनकारियों को मिले राजकीय सम्मान : राजू महतो

Mar 20, 2021 - 06:06
झारखंड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाई जयपाल सिंह मुंडा की 52वीं पुण्यतिथि

रांची । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ,रांची जिला के तत्वावधान में आज (शनिवार को) मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 52 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मोर्चा के सदस्यों ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक के पास उनके चित्र पर एवं जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी कुमुद कुमार वर्मा संचालन प्रवक्ता पुष्कर महतो ने की।
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जिन मूल्यों को लेकर किया गया, उसे स्थापित करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा सहित प्रत्येक झारखंड आंदोलनकारियों का नाम गजट में प्रकाशित कर राजकीय सम्मान दिया जाना चाहिए। झारखंड अलग राज्य मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के त्याग ,बलिदान व संघर्ष से हुआ है। संघर्ष का जीवन जीते हुए 20 मार्च 1970 में उनका निधन हो गया।
झारखंड आंदोलनकारी भुनेश्वर केवट ने जयपाल सिंह मुंडा के पुण्यतिथि पर राज्य सरकार के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को अपमानित करना बंद करें। झारखंड आंदोलनकारियों से ही राज्य का संपूर्ण सम्मान है।
झारखंड आंदोलनकारी अंतू तिर्की ने कहा कि बृहद झारखंड जयपाल सिंह मुंडा का सपना था उसे आज साकार करना हमारा दायित्व है।
इस कार्यक्रम में लोक गायिका सीमा देवी सरोजिनी कच्छप, करुणा परधिया,एरेन कच्छप,एलके सोनी,भाई गोकुल चन्द्र,दिवाकर साहू,सुदामा खलखो, रामचंद्र मुंडा,गणेश साहू, गैब्रिएल खाखा,गोपाल महतो, अनिल उरांव, मदिया कच्छप,बाहा कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पुष्कर महतो ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0