टेंपू की चपेट में आने से 6 वर्षीय पुत्र की मौत, मां का टूटा हाथ

बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ बाजार में देर शाम एक अज्ञात टेंपो रॉंग साइड से आ रही थी। इस दौरान टेंपो ने मां एवं बेटे को अपने चपेट में ले लिया

May 31, 2021 - 09:32
टेंपू की चपेट में आने से 6 वर्षीय पुत्र की मौत, मां का टूटा हाथ

गया : बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ बाजार में देर शाम एक अज्ञात टेंपो रॉंग साइड से आ रही थी। इस दौरान टेंपो ने मां एवं बेटे को अपने चपेट में ले लिया। जिससे मां का बाया हाथ टूट गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनके पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के क्रम में बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृत बालक ग्राम सोभ के संजय प्रजापत के 6 वर्षीय पुत्र सच्चितानंद था। वहीं इस दुर्घटना में इनकी पत्नी रीना देवी का बायां हाथ टूट गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टेंपो लेकर भागने में चालक सफल रहा। संजय प्रजापत की दो पुत्री और एक पुत्र था। जो घर का इकलौता चिराग था। मृत बच्चे को रात में ही मिट्टी मंजिल कर दी गई। बाराचट्टी चिकित्सा प्रभारी डॉ. साबिहुल हक ने बताया कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के कारण अधिक रक्तस्राव हो चुका था। जिसे वे नहीं बचा सके। उन्होंने बताया प्राथमिक उपचार के दौरान हीं बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों का रो – रोकर बहुत बुरा हाल है। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0