देवघर : लाॅकडाउन में ऑनलाइन खरीददारी के दौरान ऑफलाइन पेमेंट करे- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी
ऑनलाइन पेमेंट का प्रावधान किसी भी प्रतिष्ठानों द्वारा नहीं दिया जा रहा है- उपायुक्त…
देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय ने बताया कि वर्तमान समय में लाॅक डाउन के दरम्यान लोगों द्वारा ऑनलाइन खरीददारी के साथ अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आप सभी जिलावासियों से अपील है कि ऑनलाइन फ्राॅड से सर्तक और सावधान रहें, ताकि किसी का एटीएम कोड पूछकर ऑनलाइन खरीदी जैसी घटना न घटें।
इसके अलावे लाॅक डाउन के दरम्यान ऑनलाइन सामानों की खरीद-बिक्री के लिए जो नंबर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए हैं, उनपर ही काॅल करे और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामान डिलीवरी के बाद ही ऑफलाइन पेमेंट डिलीवरी बाॅय को करें। वर्तमान समय में ऑनलाइन पेमेंट का कोई भी प्रावधान इन प्रतिष्ठानों द्वारा आप सभी को उपलब्ध नही कराया जा रहा हैं।
ऐसे में आवश्यक है कि यदि किसी व्यक्ति का काॅल आपके मोबाईल पर आये और वह व्यक्ति स्वयं को किसी माॅल, थोक विक्रेता, दुकानदार बतलाकर आपके खाता एवं एटीएम लाॅक होने, अपडेट कराने आदि की बात बोलकर आपके खाते से संबंधित गुप्त जानकारी यथा-आपका खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या, पिन संख्या, सीबीसी संख्या, ओटीपी, आधार संख्या या पैन संख्या के बारे में जानकारी मांगता है तो ऐसे व्यक्तियों को अपने बैंक खाता से संबंधित उपरोक्त विवरणी की जानकारी न दें एवं इस प्रकार के फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी साइबर थाना या अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर पुलिस को अवश्य देंय ताकि वे सूचना प्राप्त कर इस पर त्वरित कार्रवाई कर सकें।
साइबर अपराध से स्वयं भी बचें तथा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्राॅड से उन्हें बचाएं।
■ सावधानी हीं सुरक्षा है-
- इस प्रकार के काॅल आने पर फौरन पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना दें।
- अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएँ।
- अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें।
- अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएँ।
- फर्जी काॅल से बचें और दूसरों को जागरूक करें।
- किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल से बचे एवं बिना जाँच-परख के किसी को भी अपने बैंक खाता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी न बताएँ।



admin@admin.com



