पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा, एनसीसी कैडेटों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र के निर्देशन में गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, ओटीए गया से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर कैडेटों ने ओटीए क्षेत्र में भ्रमण किया और पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान कैडेटों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेटों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


