प्रियंका गांधी रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम में किया गया कंबल वितरण

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में मौलाना आजाद बस्ती, वार्ड 12 एवं गली नंबर 10 में प्रियंका गांधी रोजगार आपके द्वार के तहत दो जरूरतमंद गरीब विधवा महिलाओं के बीच दो सिलाई मशीन एवं बस्ती में 150 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया

Dec 31, 2019 - 09:38
प्रियंका गांधी रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम में किया गया कंबल वितरण

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में मौलाना आजाद बस्ती, वार्ड 12 एवं गली नंबर 10 में प्रियंका गांधी रोजगार आपके द्वार के तहत दो जरूरतमंद गरीब विधवा महिलाओं के बीच दो सिलाई मशीन एवं बस्ती में 150 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं युवा साथी मौजूद थे।
इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। राजधानी में भीषण ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण करने का निर्णय लिया हूं। इस के साथ दो चिन्हित गरीब विधवा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रियंका गांधी रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन दी गई है ताकि हमारा समाज सशक्त एवं समृद्ध बन सके। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राजधानी विकास के हर क्षेत्र से अव्वल रहे के लिए हमारी टीम लगातार प्रयासरत एवं संघर्षशील रहेगी। पूर्व में भी आपके सहयोग एवं आशीर्वाद से जनसेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत भूमिका निभाई है। आगे भी लोगों के सेवा पर तत्पर रहेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से डाॅ मुस्तकीम अहमद, गुलाम जावेद, कृष्णा सहाय, राहुल राय , अनिल सिंह, नुसरत परवीन , सोनू सिंह , आशीष जियाउल ,मोहसिन, अमरजीत सिंह, गौरव, चिंटू चौरसिया, अयुष, एवं पुनीत आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0