बिहार में फिर बनेगी नीतीश के नेतृत्व में सरकार : भारती सत्येंद्र देव

Jun 4, 2024 - 09:47
बिहार में फिर बनेगी नीतीश के नेतृत्व में सरकार : भारती सत्येंद्र देव

बख्तियारपुर (पटना)। जाने-माने समाजसेवी भारती सत्येंद्र देव ने कहा है कि अबकी बार बिहार में फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। आगामी चुनाव में नीतीश कुमार को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। राज्य की जनता एक बार फिर विकास पुरुष व सुशासन बाबू के हाथों में सत्ता की कमान सौंपेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुशासन (जंगल राज) का खात्मा करते हुए बिहार में सुशासन स्थापित किया है। बिहार का मान-सम्मान बढ़ाने और राज्य का गौरव फिर से लौटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और नीयत साफ है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने जितना काम किया, कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसे धरातल पर उतारा, जनहित में ठोस नीतियां बनाई, उतना काम अबतक किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। श्री भारती ने कहा कि पहली ही बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद से नीतीश कुमार विकसित बिहार का सपना लेकर राज्य के कायाकल्प में जुट गए, नतीजतन हर क्षेत्र में विकास संभव हो सका। उन्होंने जनहित में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय कार्य किए हैं,जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी भलिभांति यह समझ चुकी है कि जो जनहित में सही नीतियां बनाएगा, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाएगा, जनता उसी को अपना समर्थन देगी। उसे ही सरकार चलाने का अधिकार देगी।
श्री भारती ने कहा कि नीतीश कुमार ने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, नये मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, पुरातन व ऐतिहासिक महत्व के नालंदा विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार कर वहां फिर से विश्वस्तरीय शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना, पावर सेक्टर में बाढ़ में एनटीपीसी की स्थापना, राजगीर में आयुध कारखाना, हरनौत में रेल कोच मरम्मत व निर्माण कारखाना की स्थापना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे राज्य की जनता लाभान्वित हुई है।
उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर नीतीश कुमार ने साहसिक कदम उठाया। इसका सकारात्मक परिणाम सामने दिख रहा है। चहुंओर सामाजिक बदलाव की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा सहित समाज में प्रचलित अन्य कुप्रथाओं पर करारा प्रहार करते हुए सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों -मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में भी नीतीश कुमार सतत प्रयासरत रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी वे सफल रहे हैं। उनके कार्यकाल में राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। राज्य की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बिहार में विकास की गति नीतीश कुमार के कार्यकाल में काफी तेज हुई है। विकास कार्यों के आधार पर बिहार की जनता एक बार फिर भाजपा-जदयू गठबंधन वाली नीतीश सरकार को व्यापक जनसमर्थन देकर सत्ता की बागडोर सौंपेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0