भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

Mar 15, 2023 - 12:01
भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

गया । गया जिला भाजपा परिवार के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह का अभिनंदन और पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का आभार सामारोह भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में आयोजित हुआ। उक्त अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर भाजपा ने बहुत बड़ी जिम्मेवारी भी सौंपी है। जिम्मेवारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं की बदौलत बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। मैं एक साधारण कार्यकर्ता से भाजपा में राजनैतिक पारी की शुरुआत वर्ष 1995 से किया था और आज पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्य करूंगा। गया जिला संगठन के मजबूती के लिए जो भी आवश्यक होगा सभी के सहमति से कदम उठायेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि छ:साल के कार्यकाल सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा संगठन को बिहार में नं 1 बनाने का काम किया है। मैंने सभी लोगों को सम्मान देने का काम किया है।आज भाजपा मजबूती के साथ कदम बढ़ा रही है। मैं हमेशा पार्टी कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए काम करूंगा।नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आनेवाले समय पूरा सहयोग नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को देंगे। उक्त अवसर भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, रामजी मांक्षी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, डॉ अनुज कुमार,अजय कुमार, कुमार सत्यशील, नीमा कुमारी, राजेश कुमार चौधरी,बुनकर नेता दुखन पटवा, गजेन्द्र दास , संजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, विनोद सिंह, व्यंकटेश शर्मा, संतोष सिंह, सरयू रजक, दीपक पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, पप्पू अग्रवाल बद्री नारायण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0