मानपुर में दोहरी हत्याकांड पर जाप के प्रदेश प्रवक्ता ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया

Sep 6, 2021 - 10:37
मानपुर में दोहरी हत्याकांड पर जाप के प्रदेश प्रवक्ता ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शनिवार को मानपुर में संगीता कुमारी दोहरी हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि बहुत निंदनीय घटना है, समाज के लिए इस तरह का घटना घातक है, और जिस तरह से मृतक के द्वारा पूर्व में अपनी प्रताड़ना की सूचना प्रशासन को की थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण 2 लोगों की जानें गई अगर प्रशासन के द्वारा पूर्व में उचित कार्रवाई की जाती तो आज संगीता कुमारी जीवित होती श्री कन्हैया ने कहा कि दोहरी हत्याकांड के खिलाफ कल जाप का एक प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलकर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करेगी और जो भी इसमें दोषी हैं उसे कड़ी कार्रवाई की मांग करेगें इस घटना में संलिप्त वैसे पुलिस पदाधिकारी जो इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया उस पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी अगर इसके बाद भी प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करती है तो जन अधिकार पार्टी एक असहाय बच्चे की इंसाफ को लेकर सड़क पर उतरने का काम करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0