याद किए गए कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए शशिभूषण राय व विनय सिन्हा दीपू

याद किए गए कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए शशिभूषण राय व विनय सिन्हा दीपू

रांची। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में बेरमो में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशिभूषण राय और विनय सिन्हा दीपू शामिल हुए। दोनों ने स्व.सिंह को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर नेता द्वय ने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र की जनता स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह के परिवार की तरह है। उनके सुख-दुख के साथी रहे हैं।
अब स्व.राजेंद्र सिंह के बाद
उनके दोनों पुत्र कुमार जयमंगल (विधायक, बेरमो) और कुमार गौरव, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस, अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए और समर्पित भाव से जनसेवा में लगे हैं।
पिछले एक साल में जिस तरह से उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए काम किया है, उल्लेखनीय है। कोरोना काल में मजदूर भाईयों की मदद हो, क्षेत्र में आइसोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन युक्त हॉस्पिटल स्थापित करने की बात हो , एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात हो, जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराना हो या फिर मरीजों एवं उनकी परिवार की मदद करनी हो, कुमार जयमंगल और कुमार गौरव बढ़-चढ़कर सेवा करने में सदैव तत्पर रहे हैं।
शशिभूषण राय ने कहा कि स्व.राजेंद्र सिंह व उनका परिवार हमेशा बेरमो और राज्य की जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। श्री राय व श्री दीपू ने स्व. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दोनों पुत्र और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।