युवाओं के प्रेरणाश्रोत है स्वामी विवेकानंद:- अनंत धीश अमन

नई लॉन्च की गई रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी ऑफर करती है ₹5 करोड़ तक की उच्च बीमा राशि, मेडिकल इक्विपमेंट, प्लान वैश्विक उपचार, मातृत्व कवर और साथ में कई अन्य लाभ।

Jan 23, 2023 - 05:59
युवाओं के प्रेरणाश्रोत है स्वामी विवेकानंद:- अनंत धीश अमन

गया । युवा आज का कल का हर काल का सुबह है जहाँ आस विश्वास और प्रकाश है चाहें वो परिवार के उत्थान की बात हो, समाज में नवजागरण की बात हो, राष्ट्र की सुरक्षा की बात हो या विश्व उदय की बात हो।
सबकी नजर युवा पीढ़ी पर हीं होती है क्योंकि युवा हर समस्यों का हल है और वह क्षमताओं का अकूत भंडार है निराशा से परे आशा की किरणें को उसने अंगीकार कर रखा है। किंतु समाज के असमाजिक तत्वों ने युवाओं को अंधेरो में ढकने का भरसक प्रयास करते रहते है औरा नशा अपराध और अय्याशी के दुनिया में ले जाने का काम करते है, युवाओं को अपने महत्व को समझना होगा और स्वंय के चेतना को चरितार्थ करना होगा और परिवार समाज राष्ट्र और विश्व की कसौटी में घिसकर जग को अपने प्रकाश से प्रकाशित करना होगा। इतिहास गवाह है कि युवा जब जब अपने चेतना को प्रकाशित किए है तब तब यह जग जगमगाया है, इसी संकल्प के साथ युवाओं को युवा दिवस बनाए। कोई भी देश “काल” स्थिति हो युवा ही हमेशा नई क्रांति के जनक रहे हैं , स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्र की युवा शक्ति को शुभकामनायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0