युवा दस्ता का प्रतिनिधिमंडल मिला एसएसपी से

Jun 7, 2024 - 06:05
युवा दस्ता का प्रतिनिधिमंडल मिला एसएसपी से

रांची। युवा दस्ता का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापूजा महोत्सव से लेकर विसर्जन के दौरान शहर में होनेवाली वाली समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया।
एसएसपी ने युवा दस्ता द्वारा किये गए सेवा कार्यों की जानकारी ली एवं युवा दस्ता के प्रभारियों को दुर्गापूजा मोहत्सव के दौरान वैश्विक महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा दस्ता के सभी सदस्य विसर्जन तक सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्री मिश्रा ने एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील की । श्री मिश्रा ने मां भवानी के भक्तों से कोरोना से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर उपेन्द्र रजक , गोपाल पारीक , राहुल सिन्हा चंकी , पीयूष आनंद , राकेश सिंह , विवेक सिंह , मुकेश कंचन , अमरदीप साहू सहित युवा दस्ता के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0