राज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का प्रोफेशनल कांग्रेस ने लिया जायजा

May 7, 2021 - 07:09
राज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का प्रोफेशनल कांग्रेस ने लिया जायजा

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज राजधानी रांची के राज हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों की हो रहे इलाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के अटेंडेंट से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मालूम हो कि राज हॉस्पिटल में कोरोनावायरस मरीजों का बहुत अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। जरूरत के अनुसार मरीजों को इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि हमारे यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का विशेष तौर पर इलाज किया जा रहा है। शत प्रतिशत कोरोनावायरस मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। सरकार भी अस्पतालों को मदद कर रही है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कोरोना संक्रमित मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उनके अनुसार समुचित व्यवस्था किया जाए। मरीजों को ऑक्सीजन बेड, आईसीयू मेडिसिन की जब जब जरूरत हो, उनके अनुकूल विशेष तौर पर उनको दिया जाए, ताकि वह स्वस्थ होकर घर जा सकें।
श्री जायसवाल ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण से लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में हम सभी को सुरक्षित रहने की जरूरत है। जो भी व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार आम जनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रही है। इसके लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उराव ने राजधानी रांची के अस्पतालों में निगरानी के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी है, ताकि लोगों का बेहतर इलाज हो सके।
इस अवसर पर सौरभ वर्मा ,अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, सूरज झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0