राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ की बैठक आयोजित, केंद्रीय अध्यक्ष मजदूरों की समस्याओं से हुए रूबरू

Aug 29, 2021 - 06:18
राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ की बैठक आयोजित, केंद्रीय अध्यक्ष मजदूरों की समस्याओं से हुए रूबरू

रांची। राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ की जिलास्तरीय बैठक बैरिया (पलामू) में हुई। जिसमें जिले के सभी प्रखंड से सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश राम ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी उपस्थित हुए। साथ में विशिष्ट अतिथि प्रदेश के सचिव सह लातेहार जिला अध्यक्ष सिकंदर भुइयां भी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में सभी प्रखंड से आए मजदूरों के सरदार ने अपनी प्रखंड के मजदूरों की पीड़ा केंद्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। केंद्रीय अध्यक्ष सभी सदस्यों के सामने ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को फोन कर समस्या का समाधान हेतु वार्तालाप करने की कोशिश की,लेकिन जिला आपूर्ति पदाधिकारी किसी कार्य से व्यस्त थे, अतः जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित पत्र देकर एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने की बात केंद्रीय अध्यक्ष ने कही। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर सभी मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति के बैनर तले पूरे जिला में एक साथ काम स्थगित कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में काफी संख्या में खाद्य आपूर्ति विभाग के मजदूरों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0