वशीर अहमद के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Jun 5, 2024 - 05:16
वशीर अहमद के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। झारखंड आंदोलनकारी, पत्रकार और कार्टूनिस्ट वशीर अहमद के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि सरल स्वाभाव के मृदुभाषी वशीर अहमद एक सजग पत्रकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा सक्रिय रहते थे। समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद में आगे रहते थे। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सिपाही खो दिया है। श्री सहाय ने प्रार्थना किया कि ईश्चर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0