श्रीमहावीर मंडल ने की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

*कोरोना से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Jun 14, 2024 - 04:57
श्रीमहावीर मंडल ने की श्रद्धांजलि सभा आयोजित


रांची। श्री महावीर मंडल, रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान दिवंगत हुए लोगों को श्रंद्धाजलि दी गई। साथ ही कोरोना पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की ईश्वर से कामना की गई।
श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ महाबली श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर किया गया। कोरोना महामारी के दौरान मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया एवं मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई ।
श्री मिश्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए , बहुत लोगों के परिवार के मुखिया की मृत्यु होने के कारण परिवार वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर उन्हें सहयोग करने की आवश्यकता है।
श्रद्धांजलि सभा में अशोक पुरोहित ,राज किशोर , गोपाल पारीक , रमेश केडिया , लंकेश सिंह , रणधीर सिंह , सुनील कुमार बॉबी , सुनील रंजन सहाय , नंद किशोर चांगल, प्रभात कुमार रथ , कैलाश साहनी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0