सीआरपीएफ मुख्यालय में रक्षाबंधन कार्यक्रम, जवानों की कलाइयों पर सजी राखियां
गयाजी। 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक निजी स्कूल की ओर से भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार की कलाइयों पर राखी बांधकर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने अन्य अधिकारियों और जवानों को भी राखी बांधी तथा उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए देश की सेवा और समाज की सुरक्षा के प्रति सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





