सुबेदार मेजर के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित

Mar 16, 2023 - 12:05
सुबेदार मेजर के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित

गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी में सुबेदार मेजर के पद पर कार्यरत उगम सिंह सोलंकी के स्थानान्तरण पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय में अधिकारियो व कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सुबेदार मेजर उगम सिंह स्थानान्तरण पर गया से अरुणाचल प्रदेश जा रहे है। उक्त मौके पर कार्यालय की कमान अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला ने बताया कि सुबेदार मेजर उगम सिंह ने इस पद पर लगभग 2 साल तक कार्यरत रहे है।इनका यूनिट के उत्थान एवं एनसीसी कैडेट्स के राजकीय सेवाओं में, सेना में, सशस्त्र सुरक्षा बलों में एवं पुलिस में चयन इत्यादि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वें अपने पूरे कार्यकाल में जिले के एनसीसी कैडेटों के सुनहरे भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया।कैडेटों को विभिन्न कैंपों में भेजने के लिए उत्साहित किया। इसका लाभ यह मिला कि जिले के कैडेटों ने गणतंत्र दिवस शिविर नई दिल्ली में भी भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0