हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने घर-घर पहुंचाया राष्ट्रभक्ति का संदेश

गयाजी । 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र के दिशा-निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान एमएसवाई कॉलेज एवं डीएवी शेरघाटी के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेटों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी। कैडेटों ने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कैडेटों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। अभियान में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Aug 12, 2026 - 18:27
हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने घर-घर पहुंचाया राष्ट्रभक्ति का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0