10वीं में जी.डी. पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम

Aug 7, 2021 - 08:54
10वीं में जी.डी. पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम

अमरेन्द्र कुमार
मानपुर । गया शहर के लखीबाग मानपुर स्तिथ जी.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शत-प्रतिशत उतीर्णता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं निदेशक स्नेहा शाही ने बताया कि विद्यालय के छात्र शुभम कुमार 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि दीपक कुमार 93 प्रतिशत, सुकृति कुमारी 93 प्रतिशत, साधना कुमारी 93 प्रतिशत, अंजली कुमारी 93 प्रतिशत, सानू कुमारी 93 प्रतिशत, सुमित कुमार 92प्रतिशत, नूरुल हसन 92 प्रतिशत, अंकित कुमार 91 प्रतिशत एवं सिमरन कुमारी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किए हैं एवं अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखी। साथ-ही-साथ कोरोना काल में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम एवं सही मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के ज्यादातर छात्र-छात्राएं 90 प्रतिशत से अधिक अंको से उती॔र्ण हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0