जिला स्तरीय नियोजन मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार मार्गदर्शन

जिला स्तरीय नियोजन मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार मार्गदर्शन

जिला स्तरीय नियोजन मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार मार्गदर्शन

गयाजी। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान, केन्दुई में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक (नियोजन) रजिया इदरीसी ने की।
अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में “सात निश्चय भाग-3” के तहत रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मेले में विनोद कुमार प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार, बलीराम कुमार, महेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लगभग 30 नियोजकों ने भाग लिया। 2493 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1283 युवाओं का चयन किया गया। कुल 2950 युवाओं ने इस मेले का लाभ उठाया।