गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

गया: विश्व प्रसिद्ध गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के घाट पर पितरों का आह्वान कर पिंडदान की प्रक्रिया शुरू की। श्रद्धालुओं के अनुसार, यह अनुष्ठान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

Sep 26, 2026 - 16:59
गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

गया:-विश्व प्रसिद्ध गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के घाट पर पितरों का आह्वान कर पिंडदान की प्रक्रिया शुरू की। श्रद्धालुओं के अनुसार, यह अनुष्ठान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

गया की विशेष धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रद्धालु 17 दिनों तक अलग-अलग वेदियों और धार्मिक स्थलों पर जाकर पिंडदान करेंगे। इस दौरान करीब 54 वेदियों और स्थानों पर पिंडदान किए जाने की परंपरा है। मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान करने से पितरों को सद्गति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गयाजी पहुंचे पुरोहित संदीप शास्त्री ने बताया कि पहले दिन फल्गु नदी के घाट पर पितरों का आह्वान कर पितृपुरोहितों के निर्देश के अनुसार पिंडदान की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि अगले 17 दिनों तक अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर पिंडदान और अन्य कर्मकांड किए जाएंगे। उनके अनुसार गयाजी की धार्मिक मान्यता अन्य तीर्थस्थलों से अलग है और यहां पितरों के निमित्त किए जाने वाले कर्मकांड का विशेष महत्व है।

छत्तीसगढ़ से 40 श्रद्धालुओं का समूह पहुंचा

वहीं, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से करीब 40 श्रद्धालुओं का समूह गयाजी पहुंचा है। इस समूह में 14 जोड़े शामिल हैं। श्रद्धालु अपने दिवंगत माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों की आत्मा की शांति और सद्गति की कामना को लेकर पिंडदान करने पहुंचे हैं।

तीर्थयात्री महेश कुमार गर्ग ने बताया कि वे परिवार के साथ 17 दिनों के लिए गयाजी आए हैं। उनके समूह ने बनारस से यात्रा शुरू की और गयाजी पहुंचने के बाद फल्गु नदी में पिंडदान किया। अब अगले 17 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर जाकर पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन परंपरा में गयाजी में पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यहां विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण चिह्न की पूजा की जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पितरों की सद्गति और मोक्ष की कामना लेकर गयाजी पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0