25 किलो अनाज का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर अपराधियों ने महिलाओं के खातों से किया फ्रॉड
बाढ़: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में साइबर अपराध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पंडारक थाना क्षेत्र के कोणदी पंचायत की करीब 60 से 65 ग्रामीण महिलाओं को हर महीने 25 किलो अनाज देने का लालच देकर उनके दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं के आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक की बाढ़ शाखा में उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए गए और एटीएम भी जारी करवाए गए।

महिलाओं का आरोप है कि खाता और एटीएम तैयार होने के बाद उन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद कथित तौर पर साइबर अपराध से जुड़ी रकम इन बैंक खातों में मंगाई जाने लगी और राशि निकाल ली गई। कुछ समय बाद जब अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के मामले दर्ज होने लगे और दूसरे राज्यों की पुलिस पंडारक थाना पहुंचकर पूछताछ करने लगी, तब मामले का खुलासा होने लगा।
मामला सामने आने के बाद संबंधित महिलाओं ने अपने-अपने बैंक खातों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि बाढ़ बाजार की सीता देवी और गांव के ही बुजुर्ग व्यक्ति विदेशी पासवान ने कई महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने में भूमिका निभाई थी। महिलाओं ने यह भी बताया कि कुछ लाभार्थियों को शुरुआती तौर पर एक महीने का 25 किलो अनाज दिया गया, जिसके बाद उनके बैंक खाते और एटीएम अपने कब्जे में ले लिए गए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, गांव के सरपंच रूपेश कुमार के नेतृत्व में पीड़ित महिलाएं सेंट्रल बैंक और केनरा बैंक पहुंचीं और खातों को बंद कराने की प्रक्रिया में जुट गईं।
सेंट्रल बैंक बाढ़ के मैनेजर राहुल कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्राहकों से बैंक खाते, एटीएम और जरूरी दस्तावेज किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं सौंपने तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की।
मामले में पीड़ित महिलाओं के बयान, बैंक खातों और साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन की जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट:
01. गांव की पीड़ित महिला
02. रूपेश कुमार, सरपंच
03. राहुल कुमार, मैनेजर, सेंट्रल बैंक बाढ़
04. विदेशी पासवान, आरोपी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0