26 फरवरी को व्यावसायिक संगठनों का प्रस्तावित एक दिवसीय बंद का झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन करेगा समर्थन

Feb 23, 2021 - 05:47
26 फरवरी को व्यावसायिक संगठनों का प्रस्तावित एक दिवसीय बंद का झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन करेगा समर्थन

रांची। विभिन्न मांगों को लेकर व्यावसायिक संगठनों का 26 फरवरी को एकदिवसीय बंद का झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन समर्थन करेगा। यूनियन की ओर से घोषणा की गई है कि परिवहन प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले यूनियन के सभी सदस्य भी उक्त तिथि को हड़ताल पर रहेंगे।
पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में भारी बढ़ोत्तरी से व्यवसायी ही नही आमजन परेशान हैं। ई-वे बिल की नई व्यवस्था से परिवहन व्यवसाय के साथ साथ व्यवसायी वर्ग भी भयभीत हैं कि कब एक छोटी सी मानवीय भूल कब किसी व्यवसायी को परेशानी में डाल कर उसे परेशान कर सकता है। यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने कहा है कि
यह काला कानून वापस होना चाहिये, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन समाज, एवं व्यवसायी वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए 26 फरवरी को एक दिवसीय बन्दी में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि ज्ञात रहे रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एस बी सिंह (अध्यक्ष) सुनील सिंह चौहान (प्रवक्ता)आज विक्रम सिंह के आवास पर जा कर 26 फरवरी को प्रस्तावित बंदी को सफल बनाने के लिए उनसे मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा।
विक्रम सिंह ने कहा कि व्यवसाय सुचारु रूप से चले, एवं व्यवसायी निर्भिक होकर कार्य करें, यह यूनियन का प्रयास रहता है। इसी उद्देश्य से यूनियन सभी व्यवसायी वर्ग से एक दिवसीय बन्द के समर्थन की अपील करता है।
श्री सिंह ने रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है,26 फरवरी को ट्रांसपोर्ट में कार्यरत कोई भी मजदूर माल की लदाई/उतराई, एवं माल की डिलीवरी का कार्य नही करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0