फिर लौटेगा रैंचो, राजू और फरहान का जादू, आमिर खान का सरप्राइज, आ रहा है '3 इडियट्स 2'
ENTERTAINMENT DESK : 'थ्री इडियट' के सीक्वल को लेकर चल रही अटकलों पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। आमिर खान ने पुष्टि की है कि फिल्म का दूसरा भाग तैयार किया जा रहा है और इसका निर्देशन एक बार फिर राजकुमार हिरानी करेंगे। यह घोषणा फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है क्योंकि लंबे समय से दर्शक रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे।
10 साल आगे बढ़ेगी कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की कहानी पहले भाग की घटनाओं के करीब 10 साल बाद की होगी। फिल्म में आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान भी नजर आ सकते हैं। निर्माण की जिम्मेदारी विधु विनोद चोपड़ा के पास होगी जबकि कहानी को अभिजात जोशी और राजकुमार हिरानी मिलकर तैयार कर रहे हैं। आमिर के मुताबिक, स्क्रिप्ट पर काम जारी है और कहानी भावनात्मक व मनोरंजक दोनों होगी।
फुंसुख वांगडू की वापसी को लेकर उत्साह
आमिर खान ने ‘फुंसुख वांगडू’ के किरदार को दोबारा निभाने को लेकर उत्साह जताया है। उनका कहना है कि कहानी का मूल विचार बेहद प्रभावशाली और अलग है, हालांकि स्क्रिप्ट पर अभी और काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर ने हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए वापसी की है। ऐसे में ‘3 Idiots’ जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ से जुड़ना उनके करियर के लिए अहम माना जा रहा है।
पहली फिल्म की ऐतिहासिक सफलता
साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 Idiots’ भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। चेतन भगत के उपन्यास Five Point Someone पर आधारित इस फिल्म ने शिक्षा प्रणाली और सामाजिक दबावों पर गहरी टिप्पणी की थी। फिल्म में बोमन ईरानी और ओमी वैद्य के किरदार भी बेहद लोकप्रिय हुए थे। यह फिल्म 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्मों में शामिल रही और इसने कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते।
क्या दोहराएगा पुराना जादू?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘3 Idiots 2’ वही जादू दोहरा पाएगी, जिसने एक पूरी पीढ़ी को ‘All Is Well’ का मंत्र दिया था। फैंस की उम्मीदें इस प्रोजेक्ट से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











