BREAKING : पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, मचा हड़ंकप, हिरासत में लिया गया
बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया। यात्री की पहचान सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है।
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि पटना एयरपोर्ट पर एक मुसाफिर के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस बरामदगी के बाद हड़कंप मच गया है।
बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस
बताया जा रहा है कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के सामान से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यात्री पटना से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान CISF के जवानों ने जब उसके बैग की स्कैनिंग की तो उसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गये।
बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया। यात्री की पहचान सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1892 से दिल्ली जाने वाला था। CISF ने यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यात्री के पास ये कारतूस आया कैसे?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











