सीतामढ़ी में खेत में बिछे करंट की चपेट में आए 3 लोग, भैंस खोजने निकले ग्रामीणों में मचा हड़कंप
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड में शनिवार की अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग अपनी गुम हुई भैंस को खोजने के लिए सुबह करीब 3 बजे घर से निकले थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें धान के खेत में बिछाए गए बिजली के तार दिखाई नहीं दिए और कई लोग करंट की चपेट में आ गए।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कुछ किसान खेतों के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित करने वाले तार बिछा देते हैं। इसी तरह बिछाए गए तार की चपेट में आने से यह हादसा होने की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और खेत में करंट प्रवाहित तार बिछाने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0