6 बिहार बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर का शुभारंभ, कैडेटों को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण

गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से गया कॉलेज, गयाजी में आयोजित दस दिवसीय 17वीं सीएटीसी (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने किया। शिविर का आयोजन 17 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जा रहा है। इसमें गया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य जीवन एवं विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को परेड, मैप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट सहित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ एंड हाइजीन) से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कैडेटों को शारीरिक दक्षता और अनुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा। शिविर में कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेटों को सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र सेवा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कैडेटों में आत्मविश्वास और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी कैडेटों से शिविर में अनुशासन के साथ भाग लेने और प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Aug 19, 2026 - 13:50
6 बिहार बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर का शुभारंभ, कैडेटों को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0