ईरान के बाद ओमान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, कहा : उड़ा देंगे, होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं

May 28, 2026 - 16:58
ईरान के बाद ओमान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, कहा : उड़ा देंगे, होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं

NEWS DESK : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के बाद अब ओमान की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी।

ओमान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

दरअसल, ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से फीस वसूलने के लिए ओमान के साथ मिलकर एक सिस्टम तैयार करने पर बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज पर नजर रखेंगे लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे।

होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ‘ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0