NATO से अलग हो सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कागजी शेर, ब्रिटिश PM पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे पहले से ही NATO से ज्यादा प्रभावित नहीं थे और उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी यही मानते हैं।
NEWS DESK : अमेरिका नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) से अलग हो सकता है। इस संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान जंग खत्म होने के बाद इस पर फैसला करूंगा। उन्होंने NATO को कागजी शेर बताया।
NATO से अलग हो सकता है अमेरिका
एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे पहले से ही NATO से ज्यादा प्रभावित नहीं थे और उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी यही मानते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने साथियों के लिए खड़ा रहा है लेकिन इस बार कोई भी अमेरिका के साथ नहीं आया। उन्होंने यूक्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अमेरिका ने मदद की थी लेकिन अब वही समर्थन अमेरिका को नहीं मिल रहा।
यह बयान तब आया है, जब NATO देशों ने ईरान जंग में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया। अमेरिका चाहता था कि NATO देश होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए अपने वॉरशिप भेजें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन के पास नेवी ही नहीं है, पुरानी हो चुकी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सिर्फ ऊर्जा बचाने में लगे हैं। उससे कुछ नहीं होने वाला है। मैं उन्हें अब कोई सलाह नहीं दूंगा। उन्हें जो करना है, करें।
इधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा युद्ध नहीं है। मैं बतौर प्रधानमंत्री अपने देश की जनता के बारे में सोचूंगा। मैं अपने लोगों को किसी ऐसे युद्ध में नहीं घसीटना चाहूंगा, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।
ब्रिटेन के अलावा नाटो सदस्य फ्रांस, जर्मनी, इटली जैसे देश अमेरिका को झटका दे चुके हैं। इन देशों ने इस युद्ध को इजराइल का युद्ध बताकर खुद को अलग कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











