BREAKING : बांग्लादेश सरकार का यू-टर्न, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटाया
नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि बांग्लादेश में आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते।
SPORTS DESK : बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद हालात सुधरते दिख रहे हैं। दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने यू-टर्न लेते हुए आईपीएल के लाइव टेलीकास्ट पर लगी रोक को हटा दिया है।
बांग्लादेश सरकार का यू-टर्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि बांग्लादेश में आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते। हम इसे एक व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है।
पूर्व की सरकार ने लगाया था बैन
गौरतलब है कि मोहम्मद युनूस की सरकार ने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया था। कुछ महीने पहले बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद शाहरुख खान की टीम केकेआर ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद ही बांग्लादेश ने भी आईपीएल के प्रसारण और प्रमोशन पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

