बांकीपुर उपचुनावः प्रशांत किशोर 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, भाजपा बांकीपुर सीट पर पिछड़ी, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
PATNA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर से उनकी पार्टी पीछे चल रही है। जनसुराज के प्रशांत किशोर ने अपनी लीड बनाए रखी है। दस राउंड में वो 6011 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के नीरज सिन्हा 14048 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता पिछड़ती दिख रही हैं। उन्हें अबतक 3983 वोट मिले हैं।
मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि जीत तो हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता जश्न भी मनाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी ट्रेंड कर रही है। कायस्थ बहुल इलाकों में ही भाजपा 5000 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गई है। अभी मुस्लिम बहुल इलाके की काउंटिंग शुरू नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











