घूस लेते धराए ऑफिसर पर गिरी गाज, बरौली के रेवेन्यू ऑफिसर निलंबित

जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने बरौली सर्किल ऑफिस में छापेमारी की थी। आरोप है कि रेवेन्यू ऑफिसर विजय कुमार सिंह जमीन की दाखिल-खारिज कराने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

Mar 14, 2026 - 18:45
Mar 14, 2026 - 18:47
 0
घूस लेते धराए ऑफिसर पर गिरी गाज, बरौली के रेवेन्यू ऑफिसर निलंबित

PATNA : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने करप्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है और बरौली अंचल के रेवेन्यू ऑफिसर विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। दरअसल, विजिलेंट की टीम ने उन्हें रंगेहाथों 6500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। इसी मामले में कार्रवाई हुई है। 

घूस लेते धराए ऑफिसर पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने बरौली सर्किल ऑफिस में छापेमारी की थी। आरोप है कि रेवेन्यू ऑफिसर विजय कुमार सिंह जमीन की दाखिल-खारिज कराने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। उसी दौरान टीम ने उन्हें 6500 रुपये लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। इस घटना के बाद अंचल कार्यालय में काफी हलचल मच गई थी।

राजस्व पदाधिकारी कर रहे थे परेशान

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के बघेझी गांव के रहने वाले अमरेंद्र साह अपनी करीब 9.30 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए पिछले तीन वर्षों से सर्किल ऑफिस का चक्कर लगा रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद भी उनका काम नहीं हो पा रहा था। राजस्व पदाधिकारी ने काम के बदले 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। 

इसके बाद रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत की, जिसके बाद प्लानिंग के तहत छापा मारा गया। तय योजना के अनुसार 13 जनवरी की सुबह अमरेंद्र साह पैसे लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 6500 रुपये दिये और अधिकारी ने पैसे लिए, उसी समय विजिलेंस टीम ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0