CM नीतीश ने 4954 नवनियुक्त ANM को सौंपा नियुक्ति-पत्र, राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

यह कदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Apr 8, 2026 - 16:10
Apr 8, 2026 - 16:10
CM नीतीश ने 4954 नवनियुक्त ANM को सौंपा नियुक्ति-पत्र, राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजधानी पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। यह कदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं एएनएम उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0