BIG NEWS : बिहार में पूर्व मंत्री के दोस्त को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
फिलहाल इस पूरी वारदात को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो की संख्या में बदमाश अपार्टमेंट की सीढ़ियों के पास छिपे बैठे हैं और जैसे ही दिलीप सीढ़ियों पर चढ़ते हैं तो अपराधी पीछे से आवाज देते हैं और फिर गोली मार देते हैं।
PATNA : बिहार में पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक श्याम रजक के एक कारोबारी दोस्त के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बेखौफ बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। बताया जा रहा है कि जब जेडीयू विधायक श्याम रजक के करीबी दिलीप कुमार अपने अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी छिपे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
पूर्व मंत्री श्याम रजक के कारोबारी दोस्त को मारी गोली
ये पूरी घटना पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के जीएस इंक्लेव की है। घायल शख्स की पहचान दिलीप कुमार (40) के रूप में की गई है, जो छड़-गिट्टी का कारोबार करते हैं। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की है। दिलीप को एक गोली पेट में लगी है। दूसरी गोली हाथ को छूती हुई निकल गई है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
फिलहाल इस पूरी वारदात को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो की संख्या में बदमाश अपार्टमेंट की सीढ़ियों के पास छिपे बैठे हैं और जैसे ही दिलीप सीढ़ियों पर चढ़ते हैं तो अपराधी पीछे से आवाज देते हैं और फिर गोली मार देते हैं।
इस दौरान एक गोली दिलीप के पेट में लगती है और वो अंदर की तरफ भागते हैं। बदमाश भी उनके पीछे दौड़ते हैं और 4 गोली और दिलीप को निशाना बनाकर चलाते हैं लेकिन बदमाशों का निशाना चूक जाता है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











