करी पत्ता सिर्फ स्वाद नहीं...सेहत का है खजाना, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

यह छोटा-सा पत्ता सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, C, E और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Apr 2, 2026 - 17:50
करी पत्ता सिर्फ स्वाद नहीं...सेहत का है खजाना, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

NEWS DESK : करी पत्ता का इस्तेमाल आमतौर पर दाल, सांभर, रसम, पोहा, उपमा और इडली-डोसा जैसे व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन यह छोटा-सा पत्ता सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, C, E और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

डायबिटीज में मददगार

अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो करी पत्ता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 6-10 ताजे करी पत्ते चबाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वेट लॉस में कारगर

बढ़ता वजन कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ करी पत्ते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है।

पाचन और गट हेल्थ बेहतर बनाए

करी पत्ता पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करता है। यह गट हेल्थ को सुधारने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक हो सकता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0