BREAKING : धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी; बेटी के छलके आंसू, यहां देखें और कौन-कौन हुआ सम्मानित
NEW DELHI : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया।
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था। साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं।
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान वे भावुक नजर आईं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान लेने जैसे ही हेमा मालिनी पहुंचीं, बेटी अहाना के आंसू छलक आए।
एन. राजम को किया गया सम्मानित
प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
पत्नी नीता ने लिया एड गुरु का सम्मान
भारत के एड गुरु पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत पीयूष पांडे का पद्म भूषण पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया।
प्रोसेनजीत चटर्जी हुए सम्मानित
बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। आज सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
वाद्य यंत्र भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, गुजरात के दिग्गज लोक संगीतकार मीर हाजी कासम को पद्म श्री प्रदान किया गया है। वे ढोलक वादक हैं।
कला क्षेत्र में इन्हें मिले सम्मान
पद्म विभूषण
अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)
डॉ. श्रीमती एन राजम
पद्म भूषण
डॉ. आर गणेश
पीयूष पांडे (मरणोपरांत)
पद्म श्री
बिस्वा बंधु (मरणोपरांत)
भरत सिंह भारती
तागा राम भील
कुमार बोस
प्रोसनजीत चैटर्जी
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
मीर हाजी कासम
रघुबीर खेडकर
आर. कृष्णनन कितना (मरणोपरांत)
प्रोफेसर डॉ. लार्स क्रिस्चन कोच
तृप्ति मुखर्जी
हरीमाधाब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)
धार्मिकलाल चुनीलाला पांड्या
गरिमेला बालाकृष्णा प्रसाद (मरणोपरांत)
दीपिका रेड्डी
हरिचरण सैकैया
यमनम जतरा सिंह (मरणोपरांत)
एन स्वामिनाथन
अरविंद वैद्य
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











