पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर कसा ईडी और IT का शिकंजा, देवाशीष कुमार के घर इनकम टैक्स का छापा, साहा के आवास पर ED की रेड
जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थक चुनाव कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय जांच एजेंसी (आईआरसीए) के अधिकारियों ने घर के साथ-साथ तृणमूल नेता कुमार साहा के कार्यालय पर भी छापा मारा है।
NEWS DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले इनकम टैक्स और ईडी एक्शन में आ गयी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी देबाशीष कुमार के घर और कार्यालय पर रेड मारी है और तलाशी ले रही है।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थक चुनाव कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय जांच एजेंसी (आईआरसीए) के अधिकारियों ने घर के साथ-साथ तृणमूल नेता कुमार साहा के कार्यालय पर भी छापा मारा है। उनके घर की तलाशी भूमि घोटाले के मामले में ली जा रही है। सीके साहा को देबाशीष का करीबी बताया जा रहा है।
ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी बंगाल में एक्शन में आ गया है। तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार सुबह देबाशीष कुमार के घर और कार्यालय में तलाशी शुरू हुई। आयकर अधिकारी सुबह मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर पहुंचे। ईडी ने कुछ दिन पहले उन्हें तलब किया था। तृणमूल का आरोप है कि भाजपा चुनाव प्रचार में एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक चर्चित रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े कथित जमीन घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी कंपनी से जुड़े घरों, फ्लैटों और कार्यालयों में तलाशी ली गयी थी। उस दौरान मिले अहम दस्तावेजों और सुरागों के आधार पर ईडी ने शुक्रवार को दोबारा छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
ईडी अधिकारियों ने जिन परिसरों पर छापेमारी की, उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है और फिलहाल किसी के अंदर आने या बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











