Weather alert for Bihar : बिहार के इन 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, हो जाएं सावधान

मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को लेकर अगले कुछ घंटों तक किसानों को खेतों में जाने की मनाही की है और लोगों से गुजारिश की है कि वे भी खुले आसमान के नीचे बारिश के दौरान न रहें।

Mar 27, 2026 - 16:08
Mar 27, 2026 - 16:09
Weather alert for Bihar : बिहार के इन 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, हो जाएं सावधान

Weather alert for Bihar : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में सूबे के कई जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 

9 जिलों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में भोजपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सारण और वैशाली में ओला गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं, इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी और वज्रपात के साथ-साथ बारिश की भी पूरी संभावना है। 

मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को लेकर अगले कुछ घंटों तक किसानों को खेतों में जाने की मनाही की है और लोगों से गुजारिश की है कि वे भी खुले आसमान के नीचे बारिश के दौरान न रहें। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0