बड़ी खबर : हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश जी अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
NEW DELHI : नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनाए गए हैं। वे राज्यसभा के उप सभापति भी हैं। नामी पत्रकार हरिवंश जी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सांसद मनोनीत किया है। उनके राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। अब उनका नया कार्यकाल शुरू होगा।
हरिवंश जी फिर बने राज्यसभा सांसद
हरिवंश नारायण सिंह को अप्रैल 2014 में जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू) ने बिहार से पहली बार राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए।
हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश जी अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











