महिला उद्यमिता में झारखंड का बड़ा कदम, IIM कोलकाता देगा सखी मंडल को बिजनेस गुर

तीन साल की इस योजना के तहत आईआईएम कोलकाता एक इनक्यूबेटर की भूमिका निभाएगा। इसके जरिए राज्य के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Apr 20, 2026 - 17:42
महिला उद्यमिता में झारखंड का बड़ा कदम, IIM कोलकाता देगा सखी मंडल को बिजनेस गुर

RANCHI : झारखंड में महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता के साथ एक अहम समझौता किया है। इस साझेदारी का मकसद ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक बिजनेस स्किल्स से लैस कर उन्हें सफल उद्यमी बनाना है।

तीन साल की इस योजना के तहत आईआईएम कोलकाता एक इनक्यूबेटर की भूमिका निभाएगा। इसके जरिए राज्य के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बाजार की जरूरतों के अनुसार अपने व्यवसाय को बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा में टिके रहने की रणनीति सिखाई जाएगी।

पहले चरण में करीब 50 हजार महिला उद्यमियों की पहचान की जाएगी। इनमें से 500 महिलाओं को विशेष “एंटरप्राइज और बिजनेस मैनेजमेंट” ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा। इस ट्रेनिंग के जरिए उन्हें तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल सिखाए जाएंगे, ताकि वे छोटे व्यवसाय को बड़े स्तर तक ले जा सकें।

इस पहल का एक बड़ा लक्ष्य 150 ऐसी महिला उद्यमियों को तैयार करना है, जिनका सालाना कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक हो। इन महिलाओं को रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकें।

सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि इस योजना के तहत राज्य के हर प्रमंडल में लोकल इनक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। ये सेंटर महिलाओं को लंबे समय तक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0