IPL 2026 : क्रिकेट प्रेमियों को लगा बड़ा झटका, 18 प्लेयर्स चोटिल, कई आईपीएल से भी हुए बाहर
कई खिलाड़ी आईपीएल के आगाज से पहले बाहर हो चुके हैं, जिससे टीमों का बैलेंस बिगड़ा हुआ है। अब फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों के विकल्प की तलाश कर रही है, जो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में हफ्ते भर से कम का वक्त बचा है लेकिन प्लेइंग 11 को लेकर फ्रेंचाइजी की माथापच्ची खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने और आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं।
कई खिलाड़ी आईपीएल के आगाज से पहले बाहर हो चुके हैं, जिससे टीमों का बैलेंस बिगड़ा हुआ है। अब फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों के विकल्प की तलाश कर रही है, जो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। बता दें कि अबतक आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आगे आने वाले दिनों में कुछ और मेडिकल अपडेट सामने आ सकते हैं।
कुछ शुरुआती मैच तो कोई पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
1. हर्षित राणा (केकेआर): घुटने की चोट, पूरा सीजन बाहर.
2. आकाश दीप (केकेआर): चोटिल (रिहैब), स्थिति साफ नहीं.
3. मथीशा पथिराना (केकेआर): काफ स्ट्रेन, शुरुआती मैच से बाहर.
4. नाथन एलिस (चेन्नई): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
5. मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई): अंगूठे की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
6. सैम करन (राजस्थान): ग्रोइन इंजरी, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
7. एडम मिल्न (राजस्थान): हैमस्ट्रिंग, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
8. पैट कमिंस (हैदराबाद): कमर की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
9. जैक एडवर्ड्स (हैदराबाद): पैर की चोट, पूरा सीजन बाहर.
10. इशान मलिंगा (हैदराबाद): कंधे की चोट, स्थिति साफ नहीं.
11. जॉश हेजलवुड (बेंगलुरु): हैमस्ट्रिंग/एड़ी की चोट, शुरुआती मैच से बाहर.
12. अथर्व अंकोलेकर (मुंबई): घुटने की चोट, पूरा टूर्नामेंट बाहर.
13. लॉकी फर्ग्यूसन (पंजाब): पैटरनल लीव, शुरुआती मैच से बाहर.
14. वानिंदु हसारंगा (लखनऊ): हैमस्ट्रिंग, शुरुआती मैच से बाहर.
15. मयंक यादव (लखनऊ): खिंचाव, शुरुआती मैच से बाहर.
16. मोहसिन खान (लखनऊ): घुटने की समस्या, स्थिति साफ नहीं.
17. जोश इंगलिस (लखनऊ): पर्सनल लीव, शुरुआती मैच से बाहर.
18. मिचेल स्टार्क (दिल्ली): वर्कलोड मैनेजमेंट, शुरुआती मैच से बाहर.
इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को तगड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा के साथ-साथ आकाशदीप, मथिशा पथिराना भी चोटिल हैं। इनमें हर्षित राणा, आकाशदीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गये हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











