IPL से पहले धोनी की टीम का होगा मेगा शो, रैना, रायडू, हेडेन, मुरलीधरन समेत कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर भी होंगे शामिल, जानिए क्या होगा खास
खास बात ये है कि इस रीयूनियन कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे मुथैया मुरलीधरन के साथ मैथ्यू हेडेन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू भी शामिल होंगे। संजू सैमसन और शिवम दुबे भी हिस्सा लेंगे।
SPORTS DESK : 5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स इस मर्तबा धमाकेदार शुरुआत करने की चाहत में जोरदार तैयारी कर रही है लेकिन इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK एक रीयूनियन प्रोग्राम करने जा रही है, जिसमें मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के पूर्व क्रिकेटर भी जुड़ेंगे। ये कार्यक्रम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को शाम 4 बजे से 9 बजे तक होगा।
मुरलीधरन, हेडेन, रैना समेत कई क्रिकेटर लेंगे हिस्सा
बड़ी बात ये है कि इस कार्यक्रम में वैसे खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जो पूर्व में सीएसके के साथ थे लेकिन अब दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। खास बात ये है कि इस रीयूनियन कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे मुथैया मुरलीधरन के साथ मैथ्यू हेडेन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू भी शामिल होंगे। संजू सैमसन और शिवम दुबे भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, आर अश्विन इस प्रोग्राम में शिरकत नहीं कर पाएंगे। वे बाहर हैं। साथ ही करीब 19-20 पूर्व क्रिकेटर, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
इवेंट को लेकर शुरुआत में चर्चा थी कि कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सीजन से पहले का फैन एंगेजमेंट कार्यक्रम है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि इसे ज्यादा बड़ा मतलब निकालने की जरूरत नहीं है।
एआर रहमान का होगा परफॉर्मेंस
विशेष बात ये है कि इस रीयूनियन प्रोग्राम में दिग्गज संगीतकार एआर रहमान भी शिरकत करेंगे और परफॉर्म करेंगे। फिलहाल सीएसके ने अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











