US Israel-Iran War : ईरान को लगा एक और झटका, नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की भी हमले में मौत, इजरायल का दावा

Mar 26, 2026 - 18:47
US Israel-Iran War : ईरान को लगा एक और झटका, नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की भी हमले में मौत, इजरायल का दावा

US Israel-Iran War : अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी जंग में ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी को हमले में मार गिराया गया है।

ईरान को लगा एक और झटका

द येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार एक इजरायली अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे बंदर अब्बास में एक हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक ईरान की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि तांगसिरी की मौत इजरायल के हमले से हुई है या अमेरिका के। कुल मिलाकर अभी उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर स्पष्टता नहीं है। गौरतलब है कि अलीरेजा तांगसिरी अगस्त 2018 से ही IRGC नौसेना का नेतृत्व कर रहे थे। मौजूदा जंग के बीच अलीरेजा तांगसिरी ने विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान की सैन्य गतिविधियों के संबंध में हाल के हफ्तों में तेजी से आक्रामक रुख अपनाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0