BIG NEWS : "जिंदा हूं मैं", इजरायल के PM ने प्रेस कांफ्रेंस कर मौत की अफवाह का किया खंडन, कहा : हमनें किया साउथ पार्स गैसफील्ड प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला
उन्होंने कहा कि 'हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।'
NEWS DESK : "जिंदा हूं मैं"। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाह का खंडन किया है और प्रेस कांफ्रेंस में खुद सामने आकर इसका सबूत भी दिया है। प्रेस से मुखातिब होते हुए नेतन्याहू ने कहा कि मैं जिंदा हूं।
"जिंदा हूं मैं" - इजरायल PM
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों में अब ईरान के पास यूरेनियम इनरिच करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है। उन्होंने दावा किया कि ‘हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए हैं। साथ ही हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी नष्ट हो गई हैं।’
उन्होंने कहा कि 'हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।' नेतन्याहू ने अपने प्रेस कांफ्रेस में दो टूक अंदाज में कहा कि मैं जिंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं। शायद मौत की अफवाहों का जवाब देने के लिए।
"युद्ध के रखे तीन टार्गेट"
नेतन्याहू ने कहा कि हमने युद्ध के तीन टारगेट रखे। इसमें ईरान का न्यूक्लियर खतरा खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल खतरा हटाना, ईरानी लोगों के लिए आजादी की स्थितियां बनाना। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान को तबाह कर रहे हैं। हम जीत रहे हैं। ईरान की लीडरशिप में दरारें आ रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़े एक प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजरायल ने अकेले किया था, जो इस युद्ध में बड़ा एस्केलेशन माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











