BIG BREAKING : बिहार में दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
लूट की ये बड़ी वारदात दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में हुई है। बताया जा रहा है कि चार अपराधियों ने मनोज कुमार शाह के प्रेम ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
DARBHANGA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम चार बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और हथियार के बल पर दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में घुसकर 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहने और 25 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गये हैं।
दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की लूट
लूट की ये बड़ी वारदात दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में हुई है। बताया जा रहा है कि चार अपराधियों ने मनोज कुमार शाह के प्रेम ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। इसके बाद वहां से फरार हो गए।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेने का दावा किया है। वहीं, दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











